हमे गर्व होना चाहिए हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है–केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

हमे गर्व होना चाहिए हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है–केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी


संवाददाता:विजय चौरसिया 

पब्लिक न्यूज़ टीवी महराजगंज :भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के चुनाव की तैयारी अभी से जुटी है। इसी क्रम में आज रविवार को नौतनवा कस्बे के जिला परिषद के डाक बंगले के प्रांगण में कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया गया। बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला के मुख्य अतिथि महाराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रहे। जबकि कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परदेशी रविदास ने किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व करना चाहिए कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जो गरीबों के लिए कार्य कर रही है। कार्यकर्ता कभी अपने को छोटा न समझे जिसको जो जिम्मेदारी मिली है वह उस पर अपना जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करें। परिवार को बढ़ाने की आवश्यकता है। जो पार्टी में आना चाहता है उसका स्वागत है। नेताओं के बीच रहकर राजनीति करता हूं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के रूप में कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहां कि जब से मै विधायक बना निरंतर जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा हूँ। चौक चौराहों के चाय की दुकानों पर चौपाल लगाकर जनता से सीधे जुड़कर सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। मुझसे मिलने के लिए किसी कार्यकर्ता या जनता को किसी की सहयोग की जरूरत नहीं वह सीधे संपर्क करें।बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष से आमजन से मिलकर समस्या से अवगत होकर पार्टी के पदाधिकारीयो को भी अवगत करावे।

इस क्रम में मुख्य रूप से भाजपा राकेश मद्धेशिया ब्लाक प्रमुख नौतनवा ,प्रदीप सिंह, समीर त्रिपाठी, जितेंद्र जायसवाल,उमेश जायसवाल,अजय अग्रहरी, बिक्की सिंह,सीताराम लोहिया,अखिलेश त्रिपाठी,बबलू सिंह,कन्हैया लाल गुप्ता, लाल चंद चौधरी, बाबूलाल चौरसिया,विशुनदेव चौरसिया, राधेश्याम सिंह, महेश चौरसिया,प्रेम सिंह,हरिशंकर जायसवाल,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल,नरेंद्र तिवारी, सतेन्द्र सिंह, रवि वर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल, रामानंद रौनियार, अमित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ता