सोनौली: सफाई कर्मियों की हड़ताल,साफ सफाई हुई बाधित, नगर में जगह जगह जमा हुआ कूड़ा कचरा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

सोनौली: सफाई कर्मियों की हड़ताल,साफ सफाई हुई बाधित, नगर में जगह जगह जमा हुआ कूड़ा कचरा

सोनौली: सफाई कर्मियों की हड़ताल,साफ सफाई हुई बाधित

आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मियों ने आज सुबह अचानक धरना प्रदर्शन करते हुए हड़ताल कर दिया


संवाददाता:विजय चौरसिया 

सोनौली महराजगंज : आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मियों ने आज सुबह अचानक धरना प्रदर्शन करते हुए हड़ताल कर दिया, जिससे नगर के सभी वार्डो में गंदगी सड़को व गलियों में नजर आने लगी, वही सफाई कर्मचारियों से वार्ता करते हुए व काम पर लौटने का गुहार लगाते नजर आए नगर पंचायत सोनौली ईओ राजनाथ यादव वार्ता हुई असफल पहले वेतन फिर काम।

जानकारी देते चले कि आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मियों ने बुधवार कि सुबह से ही हड़ताल करते हुए जलकल परिसर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण नगर में जगह जगह कूड़ा कचरा जमा होना शुरू हो गया। वही जैसे ही ईओ सोनौली हड़ताल स्थल पर पहुचे तो सफाई कर्मचारियों ने नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ईओ राजनाथ यादव ने सफाई कर्मचारियों को मनाने का भरकस प्रयास किया मगर सफाई कर्मी उनकी एक ना सुनते हुए कहा कि, "पहले वेतन फिर काम" पर अड़े रहे, वही ईओ सफाई कर्मचारियों को मनाते रहे, आश्वासन देने के बावजूद भी सफाई कर्मी नही काम पर नही लौटे जिसके बाद ईओ बैरंग वापस हो गए।

इस हडताल को लेकर सफाई संगठन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि 3 माह से वेतन नही मिला है, बच्चों का फीस जमा नही होने से उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है, वही परीक्षा शुरू होने वाली है, एक सफाई कर्मी ने कहा कि, हम किराए के मकान में रहते है, किराया नही दे पाने से हम बे-घर होने के कगार पर है, एक महिला सफाईकर्मी ने कहा कि, घर मे राशन खत्म हो गया है, घर कैसे चलेगा बिना पैसे के।

सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से नगर में आज सफाई पूरी तरह बाधित रही, वही सड़को और गलियों में कचड़ो का ढेर नजर आने लगा है. इस संबंध में नगर पंचायत ईओ राजनाथ यादव ने कहा कि आज दोपहर 1 बजे तक सबके खातों में पैसा आ जायेगा, वही सफाई कर्मी अपने कथन पर अडिग रहते हुए कहा कि जैसे ही खाते में पैसा आ जायेगा हम सब काम पर लौट जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक हड़ताल जारी रहा.