सोनौली:बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

सोनौली:बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

भाजपा नेता समीर त्रिपाठी


संवाददाता:विजय चौरसिया 

पब्लिक न्यूज़ टीवी सोनौली महराजगंज:भारतीय जनता पार्टी के महाराजगंज पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर सोनौली मे बैठक हुई।

इस दौरान भाजपा नेता व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी कन्हैया लाल साहू,भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा किया। साथ ही पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों पर मंथन किया गया। वहीं बूथ अभियान में तेजी लाने और इसे मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नन्हे सिंह,नरेंद्र तिवारी,सत्येंद्र सिंह, जुगल किशोर, धर्मेंद्र जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, सोनू साहू,विक्की साहू,अंकित साहू सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।