नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बृजेश मणि के पिता के निधन पर जताया गहरा शोक

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बृजेश मणि के पिता के निधन पर जताया गहरा शोक

विधायक ऋषि त्रिपाठी


संवाददाता-विजय चौरसिया 

पब्लिक न्यूज़ टीवी डेस्क नौतनवा महराजगंज:नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी आज देर शाम को नौतनवा कस्बे के राजेंद्र नगर में स्थित भाजपा नेता व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
बता दे की आज शनिवार की देर शाम नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी अपने विधानसभा में पहुंचते ही सबसे पहले नौतनवा कस्बे के संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय श्री राजेंद्र मणि त्रिपाठी के घर पहुंचे। श्री त्रिपाठी शोकाकुल परिवार से मिले और उन्हें ढाढ़स बधाया। स्वर्गीय श्री राजेंद्र मणि त्रिपाठी के बड़े पुत्र भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए गहरा शोक जताया ।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सोनौली व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अजय उर्फ बब्लू सिंह मौजूद रहे।