नौतनवा:भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के पिता का निधन,नगर में शोक की लहर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

नौतनवा:भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के पिता का निधन,नगर में शोक की लहर

राजेंद्र मणि त्रिपाठी का निधन

भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के पिता का निधन,नगर में शोक की लहर 


संवाददाता-विजय चौरसिया

पब्लिक न्यूज़ टीवी महराजगंज :नौतनवा नगर के भाजपा नेता व चेयरमैन  पद के भावी प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी के पिता राजेंद्र मणि त्रिपाठी उम्र  73 वर्ष का नौतनवा नगर के मैक्स सिटी हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान आज  सुबह करीब 6बजे ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया.

बता दे कि भाजपा नेता के पिता राजेंद्र मणि त्रिपाठी सेवा निवृत्त शिक्षक थे.जिनका तबियत कुछ महीनों से खराब चल रहा था.जो ईलाज के दौरान आज निधन हो गया.

इनके निधन की सूचना मिलते ही नौतनवा नगर में शोक की लहर फैल गयी। इनके अंतिम दर्शन के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीणों का भीड़  लग गया है । वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

जिनका अंतिम संस्कार कल दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे नौतनवा नगर के दो मुहाना घाट पर होना सुनिश्चित हुआ है.