सफाई कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त,काम पर लौटे सफाईकर्मी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

सफाई कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त,काम पर लौटे सफाईकर्मी

सोनौली

सफाई कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त,काम पर लौटे सफाईकर्मी 


पब्लिक न्यूज़ टीवी महराजगंज:आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सफाई कर्मचारियों द्वारा वेतन में कटौती को लेकर कार्य रोको हड़ताल आज तहसीलदार नौतनवा के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने वापस ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार तीसरे दिन भी सोनौली नगर पंचायत के करीब 63 कर्मचारी 30 दिन काम के बदले 26 दिन का वेतन भुगतान पर रोष व्यक्त करते हुए. नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में तालाबंदी करने पहुंचे सफाई कर्मचारियों को तहसीलदार नौतनवा ने समझा-बुझाकर उन्हें आश्वासन दिया. कि कटौती किए गए वेतन आप सभी को मिलेगा। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपना हड़ताल वापस ले लिया और अपने अपने कार्य पर लौट आए है।

इस मामले को लेकर सोनौली नगर पंचायत के वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी ने कहां कि सफाई कर्मियों के हड़ताल  की सूचना विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी को लखनऊ में दी गई है। जिसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तहसीलदार नौतनवा को मौके पर भेजा है। तहसीलदार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया है। उन्होंने यह भी कहां कि कर्मचारियों का वेतन जो कटौती की गई है वह पूरा भुगतान कराया जाएगा। भाजपा सरकार में किसी का भी शोषण नहीं होने दिया जाएगा।