भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू ने किया नगर भ्रमण

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू ने किया नगर भ्रमण

लोगो से चर्चा करते हुए भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू

लोगो से चर्चा करते हुए भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू


सरकार की योजनाओं के बारे में बताया

संवाददाता विजय चौरसिया

सोनौली/महराजगंज

सोनाली नगर में फिर से निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चुनाव होने की संभावनाओं को देखते हुए संभावित प्रत्याशियों ने एक बार फिर से जहां अपने वोटर्स को साथ लाने की कवायद शुरू कर दी है, वहीं कई संभावित प्रत्याशियों ने टिकट के लिए जोर अजमाइश तेज कर दी है। 

इसी क्रम मे आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भारतीय जनता पार्टी के नेता व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी कन्हैया लाल साहू शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र के दर्जनों वार्डो में जाकर लोगो से मिले और केंद्र कि मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश कि योगी सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को बताया और चौक चौराहो पर लोगो से चाय कि दुकान पर बैठ कर चर्चा कर अपने पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा । 

बता दे कन्हैया लाल साहू सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना और गरीब निरीह जरूतमंद लोगो को हर संभव मदद के लिए हमेशा आगे रहते है ।  नगर भ्रमण के दौरान उनके साथ मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल,भाजपा नेता नरेंद्र तिवारी,भाजपा नेता एस.एन सिंह सहित तमाम बड़ी संख्या में वार्डवासी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।