भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया आवाज बुलंद

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया आवाज बुलंद

पब्लिक न्यूज़ टीवी महाराजगंज

महराजगंज मे भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया आवाज बुलंद


पब्लिक न्यूज़ टीवी महराजगंज:भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र सहानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र सहानी ने बताया कि किसानों की कई समस्याएं लम्बे समय से लंबित हैं पर समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्ष गन्ना मूल्य 4 वर्ष में मात्र 25 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर किसानों को और गरीब बनाने का कार्य किया गया। वहीं इस साल एक रुपये की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। कहा कि प्रदेश में छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। पर छुट्टा पशुओं को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में किसानों को फ्री बिजली सिंचाई को लेकर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, पर अभी तक किसानों को नलकूपों पर फ्री में बिजली नहीं दी गई। किसानों की नई पीढ़ी अब खेतीबाड़ी करना पंसद नहीं कर रही है। ऐसे में किसान काफी परेशान हैं। इस अवसर पर राम आशीष, सूर्यभान निषाद, गंगा सागर, हरिहर प्रसाद,कपिल देव, छेदी जायसवाल, विद्यासागर चौधरी, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, संजय आदि मौजूद रहे।