UP Politics: 'हिंदू राष्ट्र' के बाद अब हिंदुत्व पर बोले सीएम योगी, जानिए क्या कहा? मिडिया से

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

UP Politics: 'हिंदू राष्ट्र' के बाद अब हिंदुत्व पर बोले सीएम योगी, जानिए क्या कहा? मिडिया से

UP Politics: 'हिंदू राष्ट्र' के बाद अब हिंदुत्व पर बोले सीएम योगी, जानिए क्या कहा? मिडिया से 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  मिडिया से बातचीत में कहा था


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  मिडिया से बातचीत में कहा था कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। जिसके बाद जमकर विरोधी दलों ने निशाना साधा था। इसके बाद एक बार फिर अब सीएम योगी ने एक बयान दिया है, जिसपर फिर से सियासी पारा चढ़ सकता है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "विकास और हिंदुत्व अलग-अलग करके नहीं देखे जा सकते हैं। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। हिंदू ग्रोथ रेट को कोई दुनिया के अंदर देखेगा तो भारत उस समय विश्व गुरू के रूप में था।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "डेवलपमेंट से ही हम प्रतेक नागरिक के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। डेवलपमेंट ही वह आधार है, जो परिवारवाद, जातिवाद और वर्ग संघर्ष से समाज को मुक्त करते हुए देश के बारे में एक बेहतर सोच दे सकता है।" उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति की है और इसकी आड़ में व्यापक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, उनसे इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।"