UP Local Body Election Results 2023 Updates: वोटों की गिनती जारी, BJP 14 सीटों पर, BSP 2 और सपा 1 सीट पर आगे

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

UP Local Body Election Results 2023 Updates: वोटों की गिनती जारी, BJP 14 सीटों पर, BSP 2 और सपा 1 सीट पर आगे

UP Local Body Election Results 2023 Updates: वोटों की गिनती जारी, BJP 14 सीटों पर, BSP 2 और सपा 1 सीट पर आगे

उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दो चरणों के दौरान डाले गए वोटों की गिनती शुरू


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दो चरणों के दौरान डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना के लिए 353 केंद्र बनाए गए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद 17 मेयर और 1401 पार्षद चुने जाएंगे। बता दें कि 19 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। ULB इलेक्शन में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5260 सदस्यों का भी चुनाव होगा। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव चार मई और 11 मई को हुए थे।

UP Local Body Election Results 2023 Live Updates…

 सहारनपुर में तीसरी राउंड की काउंटिंग में भाजपा के डॉ. अजय कुमार 32287, बसपा के खदीजा मसूद 29943 और सपा के नूर हसन को मिले 4764 वोट। 2344 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आगे।

गोरखपुर में स्थानीय निकाय चुनाव में EVM और पेपर बैलेट से डाले गए वोटों की गिनती जारी है।

वोटों की गिनती जारी; बीजेपी 14 सीटों पर, बसपा 2 और सपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, UP निकाय चुनाव की काउंटिंग से पहले जीते 163 प्रत्याशी। पहले चरण के 86 और दूसरे चरण के 77 निर्विरोध जीते।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ नगर निगम चुनाव की मतगणना 8 बजे शुरू होगी। तस्वीरें मतगणना केंद्र के बाहर की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। तस्वीरें वाराणसी के मतगणना केंद्र के बाहर की हैं।

गोरखपुर आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया, “आज गोरखपुर में 11 नगर पंचायत और एक नगर निगम की मतगणना होगी। मतगणना 8 बजे से शुरु होगी। 2-4 बजे तक परिणाम आ जाएंगे।”

मुरादाबाद: आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए मुरादाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। SSP हेमराज मीणा ने बताया, “हमारे यहां 4 केंद्रों पर मतगणना होगी। 1249 कांस्टेबल, 200 सब इंस्पेक्टर, 32 इंस्पेक्टर और PAC की 2 टीमों की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र के पास सिर्फ वैध पास वालों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।”

मथुरा: आज उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। SP सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया, “मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती है, वैध पास वालों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर मनाही है। विजय जुलूस पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगाया है।”

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभाएं कीं। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया था। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

शाहजहांपुर में पहली बार मेयर का चुनाव

शाहजहांपुर इस साल पहली बार अपने महापौर का चुनाव करेगा। 2018 में शाहजहांपुर नगर निगम बन गया था। मेरठ और अलीगढ़ में 2017 में बसपा के मेयर थे, जबकि बाकी नगर निकायों में भाजपा का शासन था।

यूएलबी चुनावों में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों का भी चुनाव होगा। नगर पंचायतों के लिए 542 अध्यक्षों और 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा। स्टेट इलेक्शन कमिशन के मुताबिक, 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे।

दो चरणों में हुए थे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में 4 मई और 11 मई को हुए थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 4.32 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 53 प्रतिशत मतदाताओं ने यूएलबी चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के मुताबिक, 353 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेंद्र अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और बढ़ती गर्मी को देखते हुए मतगणना केंद्रों पर ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।