UP: लखनऊ में 5 साल की बच्ची पर ‘फ्रेंच मास्टिफ’ कुत्ते का हमला, शरीर पर कई घाव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

UP: लखनऊ में 5 साल की बच्ची पर ‘फ्रेंच मास्टिफ’ कुत्ते का हमला, शरीर पर कई घाव

UP: लखनऊ में 5 साल की बच्ची पर ‘फ्रेंच मास्टिफ’ कुत्ते का हमला, शरीर पर कई घाव 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खतरनाक प्रजाति के पालतू कुत्ते


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खतरनाक प्रजाति के पालतू कुत्ते ने एक पांच साल की बच्ची पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान बच्ची को टांके लगाए गए हैं। मामले में पुलिस और नगर निगम की टीम जांच में जुट गई है। इससे पले भी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में पालतू कुत्तों के हमले की खबरें सामने आ चुकी हैं।

घर के सामने खेल रही थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के थाना बाजार खाला क्षेत्र का है। यहां 5 साल की बच्ची इकरा अपने परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि वह अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक परिवार का फ्रेंच मास्टिफ प्रजाति का पालतू कुत्ता खुल गया और बच्ची पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कुत्ते ने बच्ची को शरीर पर कई जगह काट लिया।

अस्पताल में भर्ती है बच्ची

चीख-पुकार सुनने के बाद आसपास के लोग दौड़े और कुत्ते के चंगुल से बचाया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टरों ने बच्ची के पैर, कुल्हे और पीठ पर घावों में टांके लगाए हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब ठीक है। बताया गया है कि कुत्ते के मालिक की ओर से बच्ची का इलाज कराया गया है।