सपा के राष्ट्रीय सचिव ने LDA को लिखा पत्र, गोमती नदी तट पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने LDA को लिखा पत्र, गोमती नदी तट पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने LDA को लिखा पत्र, गोमती नदी तट पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर गोमती नदी तट पर स्थित समाजवादी चिंतक आचार्य नरेन्द्र देव के समाधिस्थल की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।

राजेन्द्र चौधरी ने अपने पत्र में कहा कि लखनऊ में गोमती तट पर प्रकाण्ड विद्वान एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेन्द्र देव जी का समाधिस्थल है। यहां उनकी जयंती तथा पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होते रहे हैं। खेद की बात है कि समाधिस्थल के पास गंदगी रहने से वातावरण में दुर्गंध रहती है। पूरे क्षेत्र में प्रदूषण व्याप्त है।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आचार्य की पुण्यतिथि पर 19 फरवरी 2023 को मैं स्वयं अखिलेश यादव की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित करने गया था। इसका आयोजन नरेन्द्र देव के पौत्र यशोवर्धन तथा मीरावर्धन द्वारा किया गया था। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यद्वार से समाधिस्थल की ओर रास्ते पर गन्दगी, प्लास्टिक तथा कचरा जमा है। यह हानिकारक है तथा महान समाजवादी नेता के समाधिस्थल की गरिमा के भी विपरीत है।