आजम खान की पोशाक में नजर आये सपा विधायक, अखिलेश यादव भी शेरवानी पहनकर पहुंचे सदन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

आजम खान की पोशाक में नजर आये सपा विधायक, अखिलेश यादव भी शेरवानी पहनकर पहुंचे सदन

आजम खान की पोशाक में नजर आये सपा विधायक, अखिलेश यादव भी शेरवानी पहनकर पहुंचे सदन

विधानसभा बजट सत्र के दौरान सपा कई विधायक सदन में शेरवानी पहने नजर आये


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। विधानसभा बजट सत्र के दौरान सपा कई विधायक सदन में शेरवानी पहने नजर आये। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शेरवानी पहनकर सदन पहुंच चुके हैं।शेरवानी पहन कर सपा विधायक प्रतीकात्मक विरोध करेंगे। बजट पेश करने के दौरान सदन में हंगामा के आसार दिख रहे हैं। विधानसभा के बाहर कई सपा विधायक शेरवानी में नजर आये।

बता दें, योगी 2.0 सरकार का दूसरा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज बुद्धवार को पेश करेंगें। सीएम योगी की अगुआई में हुई कैबिनेट की बैठक बजट को मंजूरी मिल चुकी है। योगी सरकार का यह बजट किसानों, नौजवानों व महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योगी सरकार के इस बजट में 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखा जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करने से पहले मंदिर पहुंचे और मीडिया से बात भी की।