समाजवादी पार्टी 23 मार्च को मनाएगी लोहिया जयंती, अखिलेश यादव करेंगे शिरकत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

समाजवादी पार्टी 23 मार्च को मनाएगी लोहिया जयंती, अखिलेश यादव करेंगे शिरकत

समाजवादी पार्टी 23 मार्च को मनाएगी लोहिया जयंती, अखिलेश यादव करेंगे शिरकत

समाजवादी पार्टी 23 मार्च को डॉ0 राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाएगी।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। समाजवादी पार्टी 23 मार्च को डॉ0 राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाएगी। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शिरकत करेंगे। लोहिया पार्क में प्रतिमा पर अनावरण करेंगे। सपा कार्यालय के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समाजवादी पार्टी से तैयारियां शुरु कर दी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 23 मार्च को गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में डॉ0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन करेंगे। समाजवादी पार्टी लोहिया जयंती पर जिला स्तर पर गोष्ठी और कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। समाजवादी पार्टी लोहिया जयंती के अवसर पर नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को डॉ0 राम मनोहर लोहिया की नीतियों और सिद्धातों से रुबरु कराएगी।

बता दें, महान समाजवादी चिंतक डॉ0 राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को अकबरपुर में हुआ था। लोहिया जी के पिता पेशे से अध्यापक और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। डॉ0 राम मनोहर लोहिया देश के उन नेताओं में थे जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शासन के रुक को बदल दिया था।