यूपी में पारा 35 पहुंचा, 40°C पहुंचने का अनुमान: 5 शहरों का टेंपरेचर 30 डिग्री पार, जानें अपने जिले का हाल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

यूपी में पारा 35 पहुंचा, 40°C पहुंचने का अनुमान: 5 शहरों का टेंपरेचर 30 डिग्री पार, जानें अपने जिले का हाल

यूपी में पारा 35 पहुंचा, 40°C पहुंचने का अनुमान

यूपी में तापमान बढ़ने लगा है। प्रयागराज में बीते 24 घंटे में पारा 35°C के पार पहुंचा।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी में तापमान बढ़ने लगा है। प्रयागराज में बीते 24 घंटे में पारा 35°C के पार पहुंचा। इस दौरान वाराणसी में 34.5°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च में तापमान 40°C के पार जा सकता है। इस दौरान पारा सामान्य से 5°C ज्यादा रहेगा। हालांकि हीट वेव की संभावना नहीं है।

कानपुर में पारा 30 डिग्री के पार

कानपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2°C और न्यूनतम 13.6°C रिकॉर्ड किया गया। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस सप्ताह तापमान में तेजी से वृद्धि नहीं होगी। लेकिन मार्च में तापमान 40°C के पार जा सकता है।

यूपी में तापमान बढ़ने लगा है। प्रयागराज में बीते 24 घंटे में पारा 35°C के पार पहुंचा। इस दौरान वाराणसी में 34.5°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च में तापमान 40°C के पार जा सकता है। इस दौरान पारा सामान्य से 5°C ज्यादा रहेगा। हालांकि हीट वेव की संभावना नहीं है।

कानपुर में पारा 30 डिग्री के पार

कानपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2°C और न्यूनतम 13.6°C रिकॉर्ड किया गया। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस सप्ताह तापमान में तेजी से वृद्धि नहीं होगी। लेकिन मार्च में तापमान 40°C के पार जा सकता है।

टॉप 5 सबसे गर्म शहर

मार्च का महीना औसतन गर्म रहेगा

लखनऊ मौसम विभाग के अधिकारी मोहम्मद दानिश ने बताया, इस बार मौसम में ग्लोबल वार्मिंग का भी असर दिखाई पड़ रहा है। फरवरी में जिस तरीके से तापमान में बढ़ोतरी सामान्य तौर से अधिक रही। ऐसा ही मौसम मार्च में भी रहने की संभावना है।

मार्च में औसत तापमान 31.1°C होता है, लेकिन मौजूदा समय में ही टेंपरेचर 1.1°C अधिक है। इसलिए यह अनुमान है कि मार्च में इस बार औसत तापमान से अधिक तापमान रहने की पूरी संभावना है। मार्च के सामान्य तापमान से करीब 4 से 5 डिग्री अधिक टेंपरेचर रिकॉर्ड किया जाएगा। बीते 24 घंटे में लखनऊ का टेंपरेचर ​​​​​​32°C रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

पारा बढ़ने की ये दो वजहें

फरवरी के बाद मार्च में भी गुजरात और राजस्थान में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। और आसमान साफ है, इससे पारा अचानक बढ़ गया।
तटीय इलाकों में समुद्र से आने वाली पश्चिमी हवाएं देर से शुरू हो पा रही हैं। पश्चिमी हवाओं से दोपहर बाद तापमान गिरता है। वहीं पूर्वी हवाएं दोपहर तक चल रही हैं। इससे गर्मी बढ़ी है।

मार्च में एडवाइजरी जारी: क्या करें, क्या न करें?

क्या करें?

स्थानीय मौसम का अपडेट अपने पास रखें।

शरीर का तापमान अधिक है या कोई बेहोश हो गया है तो तुरंत 108/102 नंबर पर कॉल करें।
नींबू-पानी, छाछ/लस्सी, फलों के जूस में नमक मिलाकर लें।
क्या न करें?

उच्च प्रोटीन और ज्यादा चीनी वाले पदार्थ खाने से बचें।
चाय, कॉफी, शराब और ज्यादा मात्रा में चीनी वाले पेय से बचें।
उच्च प्रोटीन से दूर रहें, ताजा भोजन ही करें।
गर्मी चरम पर हो, उस वक्त खाना पकाने से बचें।
दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बचें।
बच्चों को बंद कार में न छोड़ें।
ये भी पढ़ें-

यूपी की गर्मी ने फरवरी में तोड़े 4 रिकॉर्ड:52 साल बाद कानपुर में पारा 33.7 °C पहुंचा, मई-जून में 50°C तक जाने का अनुमान

यूपी की गर्मी ने फरवरी महीने में ही 4 रिकॉर्ड तोड़ दिए। कानपुर में 52 साल बाद 22 फरवरी को पारा 33.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले, 1972 में 33.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। यह पहली बार नहीं है जब कानपुर में पारे ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। इससे पहले भी 3 बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह फरवरी में पारा बढ़ रहा है। उससे मई-जून में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर