लखनऊ में सोते हुए परिवार पर गिरी छत, दंपति और 3 बच्चों की गई जान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

लखनऊ में सोते हुए परिवार पर गिरी छत, दंपति और 3 बच्चों की गई जान

लखनऊ में सोते हुए परिवार पर गिरी छत, दंपति और 3 बच्चों की गई जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दंपति के अलावा 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे की वजह प्रशासनिक चेतावनी को अनदेखा किए जाने को बताया जा रहा है। पता चला है कि महानगर में स्थित रेलवे कॉलोनी में ऐसे 64 मकान हैं, जिन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है और बावजूद इसके यहां लोग रह रहे हैं। इन्हीं में से एक मकान यह भी था। बहरहाल, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और अन्य विभागों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आलमबाग (लखनऊ) के आनंद नगर इलाके में शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो यहां एक मकान को ढहा देखा। खोजबीन करने पर यहां मलबे में 40 वर्षीय सतीश चंद्र, उनकी 35 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी, 13 साल के बेटे हर्षित, 10 साल की बेटी हर्षिता और 5 साल के सबसे छोटे बेटे अंश की लाशें दबी मिली। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने इन्हें निकालने की कोशिश शुरू की, वहीं रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और अन्य विभागों की प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

हादसे की वजह के बारे में बात करते हुए एसपी गंगवार ने बताया कि रेलवे की तरफ से इस कॉलोनी के 64 मकानों को कंडम घोषित किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके इनमें लोग रह रहे हैं। इन्हीं में से एक मकान की छत गिर जाने के बाद आज एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। अब इस संबंध में लखनऊ जिला प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर इलाके में स्थित जर्जर मकानों को खाली करवाकर इन्हें गिराया जाएगा।