लखनऊ विश्वविद्यालय के एक और शिक्षक पद्मश्री बीके शुक्ला की कोरोना से मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय के एक और शिक्षक पद्मश्री बीके शुक्ला की कोरोना से मौत

लखनऊ विश्वविद्यालय के एक और शिक्षक पद्मश्री बीके शुक्ला की कोरोना से मौत


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. एके शर्मा के निधन के बाद संस्कृत विभाग के वरिष्ठ शिक्षक पद्मश्री प्रो. बीके शुक्ला का भी कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। उन्हें होली से पहले संक्रमण हो गया था जिसके बाद उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात गंभीर होने पर होली के बाद उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी स्तब्ध हैं। प्रो. शुक्ला के अतिरिक्त करीब एक दर्जन और शिक्षक भी कोरोना की चपेट में हैं। इसमें एक अन्य शिक्षक की हालत की गंभीर है।विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बढ़ते संक्रमण के कारण ही विश्वविद्यालय में दस अप्रैल तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने निर्णय लिया जा चुका है। 

2019 में मिला था पदमश्री

लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो बीके शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने के लिए पदमश्री सम्मान से नवाजा गया था। दिल्ली में राष्ट्रपति ने इन्हें सम्मानित किया था। प्रो शुक्ला ने 1992 में एलयू में बतौर शिक्षक पढ़ाना शुरू किया। वो संस्कृत व ज्योतिर्विज्ञान विभाग के हेड भी रहे। इसके अलावा वो ज्योतिर्विज्ञान विभाग के संयोजक और अभिनव गुप्त शोध संस्थान के निदेशक का भी पदभार रहा है।

विवि में शोक की लहर, लूटा ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो बीके शुक्ला की मौत की खबर फैलते ही पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे परिसर में कोरोना का डर साफ दिख रहा है। वहीं लखनऊ शिक्षक संघ ने प्रो बीके शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो विनीत वर्मा ने बताया की प्रो बीके शुक्ला के जाने से लखनऊ विश्वविद्यालय समेत शिक्षा जगत की बड़ी क्षति हुई हुई है। वो बेहतरीन ज्ञाता थे।

विश्वविद्यालय बंद करने के लिए डीएम को लिखेंगे पत्र

लखनऊ विश्वविद्यालय में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से दो शिक्षकों की मौत के बाद प्रशासन जाग गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह का कहना है कि आज जिला अधिकारी को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय बंद करने का अनुरोध किया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।