लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने दी 11 सीटें, जानिए मामला

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने दी 11 सीटें, जानिए मामला

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने दी 11 सीटें, जानिए मामला 

बिहार में राजनीतिक संकट के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- बिहार में राजनीतिक संकट के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीट देने की घोषणा की है। अखि‍लेश ने शन‍िवार को सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ल‍िखा- कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

अनुसार हाल ही में लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। इस बैठक में यूपी में सीट शेयरिंग पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई थी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आज यह ऐलान किया है। उनका यह ऐलान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के फिर एनडीए के साथ जाने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले पंजाब में आप पार्टी पहले ही यहां की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दे चुकी है। यहां तक की आप ने इसके लिए 40 प्रत्याशियों के नाम भी शॉर्ट लिस्ट कर लिए हैं।

c

इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ वोट शेयरिंग में रूचि नहीं दिखाई है। यहां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। जानकारी के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी यहां अपना दल (एस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। नतीजों पर गौर करें तो लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने यहां कुल 62, अपना दल (एस) ने 2, कांग्रेस 1, बीएसपी ने 10 और सपा ने कुल 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।