UP में तेंदुए की दहशत; अब लखीमपुर खीरी में 6 साल की बच्ची को खा गया आदमखोर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खीरी

UP में तेंदुए की दहशत; अब लखीमपुर खीरी में 6 साल की बच्ची को खा गया आदमखोर

लखीमपुर खीरी में 6 साल की बच्ची को खा गया आदमखोर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी  जिले में एक तेंदुए ने हमला कर छह साल की बच्ची को मार डाला।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी  जिले में एक तेंदुए ने हमला कर छह साल की बच्ची को मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं होली से पहले पीड़ित परिवार में चीत्कार मच गई है। वन अधिकारियों और इलाका पुलिस का कहना है कि तेंदुए की निगरानी की जा रही है।

नहर के किनारे गई थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक घटना लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र की है। यहां सोमवार को घाघरा नदी की नहर के पास शौच के लिए छह वर्षीय बच्ची गई थी। जहां तेंदुए ने उस पर हमला हमला कर दिया। हमने में बच्ची की मौत हो गई। बताया गया है कि बच्ची दुधवा टाइगर रिजर्व के धौरहरा रेंज से सटे चकदहा गांव की रहने वाली थी।

वन अधिकारी ने कहा- तेंदुए की निगरानी की जा रही है

घटना के बाद धौरहरा के रेंज अधिकारी एनके चतुर्वेदी ने बताया कि हम क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही पर पिंजरा रखा जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में मार्च 2020 से अब तक तेंदुओं के हमलों में कथित तौर पर आठ बच्चों की मौत हो चुकी है।

अमरोहा में तेंदुए ने 56 पशुओं को मारा

बता दें कि पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तेंदुए की दहशत फैली थी। यहां के नौगांवा सादात इलाके के बिलनी गांव में मुबस्सिर हुसैन नाम के एक किसान ने बताया कि घर के पीछे उसकी चार बकरियों के शव मिले। वहीं दो दिन पहले पास के टिकिया गांव में 52 भेड़ों को मार डाला गया था। इसके अलावा गुजरात के एक जिले में लोगों ने खुद को पिंजरों में कैद कर लिया है।