कल कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो घंटे 55 मिनट का दौरा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर

कल कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो घंटे 55 मिनट का दौरा

कल कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो घंटे 55 मिनट का दौरा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानि बुधवार को शहर कानपूर आएंगे। मुख्यमंत्री मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ करेंगे और फिर केडीए सभागार में जीका वायरस से निपटने को लेकर हो रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। वैक्सीनेशन की प्रगति भी जानेंगे। इसके बाद वह श्याम नगर जाएंगे और वहां जीका संक्रमितों के स्वजन से मिलेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकाल जारी कर दिया गया है। ऐसे में अफसरों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकाप्टर से सुबह 9.10 बजे रवाना होंगे और 9.35 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वह मेट्रो यार्ड आएंगे और मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी कुमार केशव उन्हें परियोजना से अवगत कराएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नगर निगम निगम स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम पहुंचेंगे।

कंट्रोल रूम के संचालन को देखेंगे

कंट्रोल रूम के संचालन को देखेंगे और फिर समीक्षा के लिए केडीए जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां से श्याम नगर जाकर जीका प्रभावित लोगों के स्वजन से मिलेंगे। उनके उपचार, फाङ्क्षगग की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेंगे और फिर 12.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट से मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य भी शहर आएंगे।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

-सुबह: 9.10 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और 9.35 बजे सीएसए पहुंचेंगे।

-9.40 बजे सीएसए से रवाना होंगे और 9.50 बजे मेट्रो डिपो पहुंचेंगे।

- 9.50 से 10.20 बजे तक डिपो में रहेंगे। मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

-10.20 बजे डिपो से रवाना होंगे और 10.30 बजे नगर निगम पहुंचेंगे।

-10.30 बजे से 10.45 बजे तक नगर निगम कंट्रोल रूम में रहेंगे। फिर केडीए जाएंगे।

- 10.50 बजे से 11.40 बजे तक केडीए सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे।

- 11.40 बजे वहां से जीका प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने जाएंगे।

- 12.00 बजे से 20 मिनट तक जीका प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलेंगे।

-12.20 बजे निरीक्षण के बाद चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से 12.30 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।