कन्नौज में बहन की बरात से लापता बच्ची का खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, आंंखें व गुप्तांग गायब

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज

कन्नौज में बहन की बरात से लापता बच्ची का खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, आंंखें व गुप्तांग गायब

कन्नौज में बहन की बरात से लापता बच्ची का खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, आंंखें व गुप्तांग गायब

कन्नौज जिले में तालग्राम थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन की बरात से लापता बालिका का क्षत-विक्षत शव


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। कन्नौज जिले में तालग्राम थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन की बरात से लापता बालिका का क्षत-विक्षत शव तीन दिन बाद मक्का के एक खेत में मिला। आंखें और गुप्तांग गायब हैं। परिजनों ने अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

कानपुर-बुदेलखंड क्षेत्र की महिला भाजपा नेता का चालक तालग्राम क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उसकी भतीजी की चार मई को बरात आई थी। शादी के दौरान ही उसकी सात वर्षीय पुत्री रात 11 बजे संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश में जुटी थी। रविवार शाम को गांव से 500 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह से नोचा हुआ था। दोनों आंखें और गुप्तांग गायब थे।

आशंका है कि किसी जानवर ने शव को नोचा है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेयी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असलियत का पता चलेगा। जांच की जा रही है।

शादी में चल रहे ड्रोन से मिल सकती है मदद

बालिका दो भाई के बीच अकेली थी। गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। मां और भाइयों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस वारदात के बाद से जहां हर किसी में गुस्सा है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है। शादी के दौरान की गई वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरा से ली गई फोटो की मदद से मामले का सुराग मिल सकता है। पुलिस उसकी जांच में जुट गई है।

खेत में फेंका शव, उसके बाद जानवरों ने बनाया निवाला

इस पूरे घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है। लोगों का अनुमान है कि बालिका को कोई बहला-फुसला कर ले गया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर पहचान से बचने के लिए उसकी हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया। खेत में शव पड़ा होने से जानवरों ने शव को अपना निवाला बना लिया। शव गला हुआ है। शरीर के कई हिस्से गायब हैं। पुलिस अब हर पहलू से जांच की बात कह रही है।