नए संसद भवन के बाहर कंगना रनौत का बयान, महिला आरक्षण बिल पर कही बड़ी बात

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

नए संसद भवन के बाहर कंगना रनौत का बयान, महिला आरक्षण बिल पर कही बड़ी बात

नए संसद भवन के बाहर कंगना रनौत का बयान, महिला आरक्षण बिल पर कही बड़ी बात

नए संसद भवन में मंगलवार को महिला आरक्षण बिल पेश किया गया।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। नए संसद भवन में मंगलवार को महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। इस बिल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया है। इस बिल में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। इस बिल को लेकर महिलाओं में उत्साह है। संसद के नए भवन में देश की जानी-मानी महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में आमंत्रित विशेष महिला सदस्यों को मिठाइयां बांटीं।

इस अवसर पर नई संसद के बाहर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा- नई पार्लियामेंट का पहला सेशन महिला सशक्तीकरण को लेकर समर्पित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये ऐतिहासिक काम किया है। वह कोई भी मुद्दा रख सकते थे, लेकिन उन्होंने महिला सशक्तीकरण को चुना। मुझे लगता है कि ये पूरे देश के लिए प्रेरणा बन जाएगा।

कंगना रनौत ने आगे कहा- आज जो हम अमृतकाल या स्वर्णिम काल को लेकर बात करते हैं ये नया संसद भवन उसकी प्रतिकृति है। इस इमरात में भारत और भारतीयता का भव्य तरीके से प्रदर्शन किया गया है।

संसद में महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- ”मैं महिलाओं के लंबे संघर्ष को उसके मुकाम तक पहुंचाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। लोकसभा में पेश किया गया महिला आरक्षण बिल हमारे देश में महिलाओं के नेतृत्व को परिभाषित करेगा। पीएम मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की घोषणा की और पूरी दुनिया ने जी20 में इसे स्वीकार किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- विपक्ष ने कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया।”