उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जानिए कितनी सीटों पर हुई बात ?

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जानिए कितनी सीटों पर हुई बात ?

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जानिए कितनी सीटों पर हुई बात ?

लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया। बुधवार को हुई प्रेस


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया। बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस गठबंधन के तहत अन्य बची हुई 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और अन्य दल लड़ेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस-सपा के बीच चल रही असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई।

कांग्रेस ने जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, उनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया शामिल हैं। वाराणसी से पहले ही समाजवादी पार्टी अपना कैंडीडेट उतार चुकी है। ऐसे में उसे यहां अपना प्रत्याशी बदलना होगा। सपा ने यहां सुरेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस इसी के साथ मध्य प्रदेश में भी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को देने की बात कही है। इससे पहले दोनों पार्टियों के बीच उत्तर प्रदेश में तीन सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ था। हालांकि अब मामला सुलझ गया है और कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल होने के लिए कहा था कि पहले सीट शेयरिंग पर सहमति बन जाए। उसके बाद वे यात्रा में शामिल होंगे। अब उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

d

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने यूपी में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां कांग्रेस को सिर्फ एक ही सीट से संतोष करना पड़ा था। जबकि बीजेपी ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल किया था। बीजेपी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी को महज 5 सीटें ही मिल सकी थीं। जबकि बसपा ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया था। एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल- एस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी ने अब तक तीन लिस्ट जारी की हैं। इनमें 31 प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं।