लखनऊ की तर्ज पर गोरखपुर नगर निगम भी जारी करेगा बांड , बाजार से जुटाएगा फंड 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर

लखनऊ की तर्ज पर गोरखपुर नगर निगम भी जारी करेगा बांड , बाजार से जुटाएगा फंड 

लखनऊ की तर्ज पर गोरखपुर नगर निगम भी जारी करेगा बांड , बाजार से जुटाएगा फंड 


गोरखपुर। लखनऊ की तर्ज पर गोरखपुर नगर निगम भी बाजार से फंड जुटाने के लिए बांड जारी करेगा। इसे लेकर निगम प्रशासन एचडीएफसी बैंक से करार करेगा। लखनऊ नगर निगम ने भी इसी बैंक से करार किया है। दीवाली तक नगर निगम का बांड जारी किये जाने की उम्मीद है। निगम 100 से 150 करोड़ रुपये का बांड जारी कर सकता है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने होमवर्क पूरा करने के बाद एचडीएफसी से बातचीत शुरू कर दी है। बांड निकालने के लिए बैंक से करार जरूरी है। बैंक के साथ निगम के अधिकारी विधिक प्रावधानों को पूरा करने में जुट गए हैं। बांड के जरिए मिलने वाले फंड का इस्तेमाल शहर के विकास पर होगा। जानकारों के अनुसार कारपोरेट बांड के बजाय सरकारी बांड सुरक्षित माने जाते हैं। 2015 में सेबी ने शहरी निकायों को बांड जारी के लिए दिशा निर्देश दिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।