Ghosi Result: सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का अंदेशा बनेंगे नतीजे

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

Ghosi Result: सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का अंदेशा बनेंगे नतीजे

Ghosi Result: सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे, इंडिया-एनडीए की ताकत का अंदेशा बनेंगे नतीजे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 15वें राउंड में सुधाकर सिंह ने बड़ी लीड बना ली है। सुधाकर सिंह को 58 हजार 771 वोट मिले। वो भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 20 हजार 715 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह को 38056 वोट मिले हैं। 

काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

यूपी के लोगों की निगाहें घोसी के चुनाव परिणामों पर लगी हुई हैं। एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। दूसरी तरफ सपा के साथ पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर बीजेपी के खेमे में लौट आए हैं। तो इस तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा भी होगी। ओम प्रकाश राजभर उस इलाके में कितने मजबूत हैं यह चुनाव इस बात की भी परीक्षा देगा।