Ghosi By Election Result : दौड़ेगी साइकिल या खिलेगा कमल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

Ghosi By Election Result : दौड़ेगी साइकिल या खिलेगा कमल

Ghosi By Election Result : दौड़ेगी साइकिल या खिलेगा कमल

उत्तर प्रदेश की घोसी उपचुनाव सीट पर बीजेपी-सपा प्रत्याशी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश की घोसी उपचुनाव सीट पर बीजेपी-सपा प्रत्याशी की भाग्य का आज फैसला होगा। सपा-बीजेपी प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला है। बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह में सीधी टक्कर है। इसके साथ NDA के सहयोगी दलों की अग्निपरीक्षा भी होगी। घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई। घोसी उपचुनाव की काउंटिंग 32 चरणों में होगी। बता दें, घोसी सीट पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव के बाद आज इसके परिणाम 8 सितंबर को आ रहे हैं। 

घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरु हो गई है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई। घोसी उपचुनाव की काउंटिंग 32 चरणों में होगी। CCTV कैमरे के जरिए से निगरानी हो रही है। मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए हैं। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। काउंटिंग के लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 3 सीओ,17 निरीक्षक, 78 उपनिरीक्षक, 600 आरक्षी,2 कंपनी PAC,2 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती गई है। मतगणना स्थल में जाने से पहले मेटेल डिटेक्टर से जांच होगी।