यूपी में अपराधियों का तांडव, भाजपा-कांग्रेस में मची हिंदुत्ववादी दिखने की होड़: मायावती

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों का तांडव, भाजपा-कांग्रेस में मची हिंदुत्ववादी दिखने की होड़: मायावती

यूपी में अपराधियों का तांडव, भाजपा-कांग्रेस में मची हिंदुत्ववादी दिखने की होड़: मायावती

लखनऊ में मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  लखनऊ में मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला। ''भाजपा और कांग्रेस में लड़ाई चल रही है कि कौन बड़ा हिंदुत्ववादी व हिंदू भक्त है। पूजा पाठ करने में माहिर है। इससे ये स्पष्ट है कि दोनों पार्टियां हिंदू धर्म को छोड़कर बाकी सभी धर्मों की उपेक्षा कर रही हैं। यूपी में अपराधियों का तांडव चल रहा है।''

आकाश आनंद को विधानसभा चुनाव का कोऑर्डिनेटर बनाया

मायावती ने मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। आकाश आनंद को राज्य विधानसभा के लिए कोऑर्डिनेटर बनाया है। उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों को तोड़ने पर मायावती ने कहा, '' मजारों को तोड़ना सही नहीं है। धार्मिक स्थलों को सही स्थान मिलना चाहिए। बसपा हर धर्म का सम्मान करती है।

सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। कांग्रेस और भाजपा को हिंदुओं की तरह ही अन्य सभी धर्मों का उचित ध्यान रखना चाहिए। देश में अकेले हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ही नहीं रहते हैं, बल्कि मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग भी रहते हैं।''

कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर हो रहे हैं अत्याचार

मायावती ने कहा, कांग्रेस शासित राज्यों में हालत खराब है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। अन्य राज्यों में दलितों की बात करने वाली अपने शासन वाले प्रदेशों में दलित अत्याचार के मामलों को रोकने में विफल क्यों हो रही है। BSP सभी धर्मों का सम्मान करती है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। किसानों, मजदूरों का भी उत्पीड़न हो रहा।

मायावती ने कहा-हर बूथ पर 10 यूथ जोड़ेंगे, 1 लाख गांव तक पहुंचने का संकल्प

लोकसभा 2024 की दौड़ में बसपा भी मजबूती दिखा रही है। पार्टी प्रमुख मायावती ने 1 लाख गांव तक पहुंचने का टारगेट रखा है। स्लोगन दिया है, हर बूथ पर 10 यूथ जोड़ेंगे। 3 दिन में ये अभियान गांव-गांव शुरू हो चुका है। 3 महीने तक बसपा का कोर कैडर यूथ को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा,"बीते 3 दिनों से अभियान 75 जिलों में शुरू हो चुका है। 2024 के चुनाव से पहले बसपा का 1.70 लाख बूथ मजबूत करने वाली है