'हार' कर भी 'जीत' गए अखिलेश यादव, फिरोजाबाद में निकाय चुनाव के आंकड़ों से गदगद सपाई, इतना बढ़ा वोट प्रतिशत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिरोजाबाद

'हार' कर भी 'जीत' गए अखिलेश यादव, फिरोजाबाद में निकाय चुनाव के आंकड़ों से गदगद सपाई, इतना बढ़ा वोट प्रतिशत

'हार' कर भी 'जीत' गए अखिलेश यादव, फिरोजाबाद में निकाय चुनाव के आंकड़ों से गदगद सपाई, इतना बढ़ा वोट प्रतिशत

फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव हारकर भी सपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने में मशरुर फातिमा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव हारकर भी सपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने में मशरुर फातिमा सफल रही। सबसे अधिक वोट प्रतिशत में इजाफा सपा का हुआ है, जबकि दूसरे स्थान पर बसपा रही। कांग्रेस के वोट प्रतिशत में सबसे अधिक गिरावट आई है। सपा का वोट 10.23 प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा के वोट बैंक में मात्र 0.68 प्रतिशत वोट की बढ़ोतरी हुई है।

भाजपा के वोटों में हुई मामूली बढ़ोत्तरी

फिरोजाबाद नगर निगम के 2017 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने 35.42 प्रतिशत वोट पाकर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। नूतन को 98,928 मत मिले थे, जबकि इस बार भाजपा की कामिनी राठौर को 36.03 प्रतिशत मत पाकर चुनाव जीती हैं। भाजपा के वोट बैंक में मात्र 0.68 प्रतिशत वोट की बढ़ोत्तरी हुई है। 2017 में सपा से चुनाव लड़ी सावित्री गुप्ता 16.22 प्रतिशत 45317 मत पाकर तीसरे स्थान पर रही थीं। इस बार सपा से उतरी मशरूर फातिमा 26.45 प्रतिशत मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। मशरूर फातिमा को 74447 मत मिले हैं। मशरूर फातिमा सपा के वोट बैंक में 10.23 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने में सफल रहीं। 

बसपा भी वोट प्रतिशत बढ़ाने में रही सफल

मशरूर फातिमा पिछला चुनाव एआईएमआईएम से लड़ी थीं तब उन्हें 56356 मत मिले थे। 2017 में बसपा की पायल राठौर 14.87 प्रतिशत 41524 मत पाकर चौथे स्थान पर रहीं थी। इस बार बसपा से चुनाव मैदान में उतरी रुखशाना बेगम 52695 मत प्राप्त किए हैं। बसपा के वोट बैंक में 3.85 प्रतिशत तक वोट बढ़ाने में सफल रहीं। कांग्रेस की हालत इस बार पिछले चुनाव के सापेक्ष कमजोर होती दिखाई दी। 2017 के चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ीं शाहजहां परवीन 13936 मत प्राप्त किए थे। इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ीं नुजहत अंसारी 6713 मत प्राप्त कर सकी। पिछले चुनाव के सापेक्ष कांग्रेस को 7233 मत कम मिले हैं।

आप भी स्थिति को कर रही मजबूत 

आम आदमी पार्टी से पिछले चुनाव लड़ी सुनीता शर्मा को 2017 में 3346 मत मिले थे। इस बार आप से चुनाव लड़ी राजकुमारी ने 5093 मत पाकर पार्टी की स्थिति को मजबूत करने का काम किया है। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी उज्जवल गुप्ता ने कुल पड़े मतों का आठ प्रतिशत वोट प्राप्त कर सभी को चौंका दिया।