पिता ने डेढ़ साल की बेटी से की रेप की कोशिश, मां बोली- दहेज के लिए की घिनौनी हरकत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

पिता ने डेढ़ साल की बेटी से की रेप की कोशिश, मां बोली- दहेज के लिए की घिनौनी हरकत

पिता ने डेढ़ साल की बेटी से की रेप की कोशिश, मां बोली- दहेज के लिए की घिनौनी हरकत

उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पिता ने ही अपनी महज डेढ़ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की है। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत मां ने ही पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति समेत अन्य 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मासूम को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। जांच के बाद केस में और धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घिनौनी वारदात शहर के बारादरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी आरोपी से 2021 में फर्रुखाबाद में हुई थी। जहां शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले उस पर दहेज का दबाव बनाने लगे थे। दहेज की वजह से वह उसे लगातार परेशान कर रहे थे जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। इसी बीच महिला ने बेटी को जन्म दिया जिसके बाद से उसके ससुराल वाले उसे और भी प्रताड़ित करने लगे।

महिला 4 सितंबर को अपनी बच्ची के साथ वापस ससुराल पहुंची थी। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया था। 4 अक्टूबर को जब उन्होंने अपनी 16 महीने की बच्ची को कमरे में सुलाया और बाहर जाकर काम करने लगी इसी बीच आरोपी पति कमरे में घुसा और उसने बच्ची के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर महिला कमरे में पहुंची तो उसने पति से बच्ची के रोने का कारण पूछा।

महिला के सवालों पर पति ने कोई जवाब नहीं दिया इससे महिला का शक और गहरा हो गया। महिला ने बेटी का इलाज कराने की बात की तो उसकी सास और पति ने इलाज भी नहीं कराने दिया। इससे महिला को शक हुआ कि उसके पति ने बेटी के साथ कुछ गंदा काम किया है। महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला ने इसके बाद आहत होकर पुलिस से शिकायत की है और आरोपी पति के अलावा 5 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

केस में बढ़ेंगी धाराएं

पुलिस ने कहा है कि डेढ़ साल की मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गय है, अगर उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो इस पूरे मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल दहेज एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित महिला को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।