खौलते तेल में डाला 5 दिन के नवजात का हाथ, फतेहपुर CHC पहुंची मां बोली- भूत-प्रेत का ऊपरी चक्कर था

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर

खौलते तेल में डाला 5 दिन के नवजात का हाथ, फतेहपुर CHC पहुंची मां बोली- भूत-प्रेत का ऊपरी चक्कर था

खौलते तेल में डाला 5 दिन के नवजात का हाथ, फतेहपुर CHC पहुंची मां बोली- भूत-प्रेत का ऊपरी चक्कर था

बाराबंकी में गुरुवार की देर रात एक मां ने अपने 5 दिन के नवजात का हाथ खौलते तेल में डाल दिया। इ


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बाराबंकी में गुरुवार की देर रात एक मां ने अपने 5 दिन के नवजात का हाथ खौलते तेल में डाल दिया। इसके बाद बच्चे की तबीयत काफी बिगड़ गई। उसकी अंगुलियां बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिवार वाले बच्चे को लेकर फतेहपुर CHC पहुंचे। यहां मां ने स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि बच्चे पर भूत-प्रेत का ऊपरी चक्कर है। वो दूध नहीं पी रहा था इसलिए उसने ऐसा किया।

सीएसची पहुंची महिला की बात सुनकर स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान हो गए। उन्होंने तत्काल बच्चे का उपचार शुरू किया। बच्चे के एक हाथ की नाजुक अंगुलियों में जलने की वजह से फफोले पड़ गए। बच्चे के एक हाथ की चार और दूसरे हाथ की एक अंगुली झुलसी है।

बार-बार रो रहा था बच्चा, पति-पत्नी दौड़कर पहुंचे अस्पताल

पूरा मामला जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव का है। यहां आशिया पत्नी इरफान ने पांच दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। देर शाम जब बच्चा बार-बार रो रहा था, तो आशिया ने पहले तेल गर्म किया और फिर बच्चे का हाथ उसमें डाल दिया। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। दर्द और जलन से वो बेसुध हो गया। यह देख पति-पत्नी भागते-दौड़ते फतेहपुर अस्पताल पहुंचे।

अंधविश्वासी मां की करतूत पर पसीज उठा सबका कलेजा

बच्चे के हाथ की दशा देख मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी और अन्य भर्ती मरीजों के तीमारदारों का कलेजा पसीज उठा। बच्चे को भर्ती करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका उपचार शुरू किया। इस दौरान दोनों दंपत्ति उसकी जान बचाने की दुआएं पढ़ते दिखाई दिए।

दो बच्चों की पहले हो चुकी मौत

इस घटना को अंजाम देने के बाद अस्पताल पहुंची आशिया ने कहा, ''रविवार को मैंने बच्चे को जन्म दिया था। वो शाम होते ही बार-बार रोने लगता था। दूध नहीं पी रहा था, सिर्फ रोए जा रहा था। उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। ऊपरी चक्कर है। इसलिए मैंने ऐसा किया। मैं सिर्फ उसकी एक अंगुली जलाना चाहती थी, लेकिन उसकी सभी अंगुलियां तेल में जल गईं।''

आशिया ने कहा, ''उसके दो बच्चे पहले ही मर चुके हैं। उनके ऊपर भी ऊपरी चक्कर था। मुझे किसी ने बताया था कि ऐसा करने से ऊपरी साया और बाधा टल जाती है। इसी ऊपरी चक्कर को हटाने के लिए गर्म तेल में उसकी अंगुलियां डाल दी।''

मौके पर मौजूद पिता इरफान ने कहा, ''जिस समय पत्नी ने ऐसा किया। वो उस समय घर पर नहीं था। वर्ना ऐसा नहीं करने देता। झाड़-फूंक के लिए पत्नी ने ऐसा किया है। वो दूध पी रहा था या नहीं, मैं नहीं जानता।'' मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां उसका इलाज जारी है। उचित दवा लगाई गई है। बच्चे की मॉनिटरिंग की जा रही है। फिलहाल, स्थिति सामान्य है।