अस्पताल से 1 महीने के बच्चे को उठा ले गया कुत्ता, क्षत विक्षत शव हुआ बरामद

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

अस्पताल से 1 महीने के बच्चे को उठा ले गया कुत्ता, क्षत विक्षत शव हुआ बरामद

अस्पताल से 1 महीने के बच्चे को उठा ले गया कुत्ता

सरकार के सिरोही जिला अस्पताल से एक कलेजा फटने वाली घटना सामने आई है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। सरकार के सिरोही जिला अस्पताल से एक कलेजा फटने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बीमार युवक की देखरेख के लिए अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी और बच्चे आए हुए थे। रात को महिला के पास उसका एक महीने का बच्चा सो रहा था। तभी एक कुत्ता बच्चे को उठा ले गया। बाद में बच्चे का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। सरकारी अस्पतालों में भगवान भरोसे व्यवस्थाओं का यह सबसे बड़ा और शर्मनाक उदाहरण है। इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने विधानसभा में उठाया। मंगलवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के समक्ष सरकार से लोढ़ा ने दोषियों पर कार्रवाई के साथ पीड़ित परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और महिला को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। लोढ़ा के साथ ही उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी 10 लाख रुपए मुाअवजे की मांग दौहराई।

सिरोही अस्पताल का पूरा घटनाक्रम

बच्चे की मौत के पीछे सरकार अस्पताल में गंभीर लापरवाही सामने आई है। सोमवार रात को यह घटना हुई। एक माह के बच्चे को अस्पताल के वार्ड से कुत्ता उठा ले गया। उसे नोंच नोंचकर मार डाला। घटना की जानकारी जब तक बच्चे के मां को मिली तब तक शव को भी कुत्ते क्षत-विक्षत कर चुके थे। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौपा।

जवाईबांध का महेंद्र था अस्पताल में भर्ती, पत्नी और बच्चे भी थे

कोतवाली थानाधिकारी सीताराम ने बताया की पाली जिले के जवाईबांध निवासी महेंद्र कुमार अस्तपाल में भर्ती थे। महेंद्र की पत्नी रेखा और तीन बच्चे वार्ड में ही थे। बीती रात को रेखा अपने तीन बच्चों के साथ वार्ड में नीचे सो रही थी। बच्चों में एक माह का एक बच्चा भी था। रात करीब 2 बजे कुत्ते वार्ड में आए। बच्चे को उठाकर अस्पताल के बाहर ले गए।