प्रयागराज होटल में फंदे से लटकाता मिला डिप्टी CMO का शव, जांच में जुटी पुलिस

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

प्रयागराज होटल में फंदे से लटकाता मिला डिप्टी CMO का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज होटल में फंदे से लटकाता मिला डिप्टी CMO का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह की लाश होटल के कमरे में फंदे पर लटकती मिली है। उनका शव आज सिविल लाइंस स्थित एक होटल के कमरे में मिला। सुबह सबसे पहले जब होटल के कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता हुआ शव देखा तो इसकी जानकारी मैनेजर को दी।

बता दें कि मृतक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह संचारी रोग के नोडल अधिकारी नियुक्त थे। सुनील कुमार सिंह वाराणसी के रहने वाले थे। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी हुई है।