ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा धर्मांतरण का खेल, पुलिस ने पादरी समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा धर्मांतरण का खेल, पुलिस ने पादरी समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा धर्मांतरण का खेल, पुलिस ने पादरी समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले केखोड़ा थाना क्षेत्र के मधु विहार इलाके में भाजपा महिला


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले केखोड़ा थाना क्षेत्र के मधु विहार इलाके में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष खोड़ा निवासी सुनीता अरोड़ा ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में धर्मान्तरण कराने की शिकायत दर्ज करायी हैं। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए दिल्ली के एक पादरी सहित तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष खोड़ा निवासी सुनीता अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनके घर पर एक व्यक्ति आया था मुझे बुलाने जिसके बाद मैं वहां गई तो देखा की एक व्यक्ति सफ़ेद कपडे पहने लोगों को उपदेश दे रहा था। जिसके बाद वे बाद वे वहां से आ गई।

पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान इब्राहिम थॉमस के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मयूर विहार में एक चर्च से जुड़ा हुआ है, उसकी पत्नी रीवा और दिल्ली की निवासी बबीता ठाकुर हैं। जो पिछले छह महीनों से खोड़ा में पार्लर चला रही है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें एक वीडियो मिला है जिसमें कथित तौर पर थॉमस को फर्श पर बैठी छह महिलाओं को धार्मिक उपदेश देते हुए दिखाया गया है।

पीड़िता सुनीता अरोड़ा ने बताया कि तीनों आरोपियों ने सुनीता अरोड़ा को ब्यूटी पार्लर में होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल होने का आग्रह किया। शुक्रवार को सुनीता जब ब्यूटी पार्लर गई तो वहां करीब आधा दर्जन लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। जहां हाथो में किताब लिए बैठे लोगो को एक पादरी प्रार्थना करा रहा था। और सभी लोग आमीन आमीन बोल रहे थे। आरोप है कि वही पर अब्राहिम ने सुनीता को यीशु के दर्शन कराने की बात कही। लेकिन पहले सुनीता से उसके गले में पड़े भगवान कृष्ण के लॉकेट को उतारने और घर में लगे देवी देवताओं के फोटो हटाने की बात कही।