CM योगी ने बाढ़ वाले इलाकों का लिया जायजा, बोले- प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

CM योगी ने बाढ़ वाले इलाकों का लिया जायजा, बोले- प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा

CM योगी ने बाढ़ वाले इलाकों का लिया जायजा, बोले- प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा

यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए फर्रुखाबाद में बयान दिया। सीएम योगी ने अपने बयान में कहा कि कई जिलों में बाढ़, तो कई जिले सूखे से भी प्रभावित है. करीब 500 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा प्रदेश के कई जिले सूखे से भी प्रभावित हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। 21 जिलों के कई गांव बाढ़ से प्रभावित है. बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई थी। प्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद किया था।

बाढ़ से नुकसान को बहुत कम किया गया है.बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी जा रही है। सरकार की ओर से सामग्री वितरित की जा रही है.। आलू,चना,तेल,नमक,चीनी भी बांटी जा रही है।

फर्रुखाबाद में 80 हजार का आबादी प्रभावित हुआ। 12 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई. प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा।

इसी के साथ बीमारियों को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। पीएम मोदी ने भी प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।