बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

 संवाददाता विवेक मिश्रा


 संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

घर से सामग्री लेने जा रहे बाइक सवार युवकों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर इलाज के बाद चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।ये दुर्घटना थाना क्षेत्र के ओबरी गांव के समीप की है।

बताया गया कि चौरा गांव के मजरा करका पुरवा निवासी वीरेंद्र (36) पुत्र सालिगराम यादव,व चुन्नू सिंह (40) पुत्र कृष्णगोपाल के साथ बाइक से पहाड़ी घरेलू सामग्री लेने जा रहे थे। जैसे ही वह ओबरी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने वीरेंद्र को प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के मामा अनीस यादव ने बताया कि वीरेंद्र दो भाईयों में सबसे बड़ा था। तीन पुत्रियां हैं। ड्राइविंग कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मां प्रभा देवी व पत्नी रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।