ससुराल आये युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फन्दे से झूलता मिला शव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

ससुराल आये युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फन्दे से झूलता मिला शव

kkk


:मृतक के परिजनों ने ससुरालियो पर लगाया हत्या का आरोप

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ससुराल में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने ससुरालियो पर हत्या का आरोप लगाया है।      हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर के लखना पुरवा निवासी मां राजारानी ने बताया कि उसका पुत्र जितेंद्र कुमार रैदास (30) की शादी चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र के मऊ(ब)गांव में तीन वर्ष पहले पत्नी शीलू देवी के साथ हुई थी।

पत्नी डेढ़ माह पहले अपने मायके आ गई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को पत्नी ने फोन कर जितेंद्र को मायके बुलाया था। जिसके चलते वह ससुराल गया था। इसके बाद पति-पत्नी का झगड़ा हुआ और ससुरालीजनों ने साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटका दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि युवक फंदे पर झूल गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ससुरालीजनों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। यह सुनकर कोहराम मच गया। मृतक की मां ने बताया कि बहू के मायके में किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे। पुत्र जितेंद्र को बुलाकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देंगे। मृतक पांच भाईयों ने तीसरे नंबर का था। इस संबंध में थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।