11 सौ कन्याओं का किया पूजन वंदन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

11 सौ कन्याओं का किया पूजन वंदन

कन्या भोज करते तिरंगा अगरबत्ती के चेयरमैन

कन्या भोज करते तिरंगा अगरबत्ती के चेयरमैन 


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर तिरंगा अगरबत्ती परिवार के तत्वावधान में तुलसी पीठ आमोद वन जानकीकुंड में कन्या वंदन महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास और तिरंगा अगरबत्ती के निदेशक पंडित नरेंद्र शर्मा ने 11 सौ कन्याओं का विधिविधान से पूजन वंदन किया। सभी कन्याओं को उपहार भी दिए गए।

पंडित नरेंद्र शर्मा ने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने की आधुनिक परंपरा समाज के लिए घातक है। इसे बंद होना चाहिए। भारतीय संस्कारों में जोड़ने का काम किया जाता है, काटने का नहीं। ऐसे आयोजन करके भारतीय संस्कारों से जुड़ें और प्रभु की ओर मुड़ें ताकि भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में अच्छी पहचान मिल सके। कार्यक्रम का संचालन आचार्य विराट महाराज ने किया।