विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने साझा किए अनुभव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने साझा किए अनुभव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार व्यक्त करती

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार व्यक्त करती


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

 सृजन संस्थान बरगढ़ व अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भारत जननी परिसर रानीपुर भट्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मानिकपुर व बरगढ़ क्षेत्र की लगभग डेढ़ सैकडा महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीपुर भट्ट गांव की ग्राम प्रधान प्रभा निषाद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामोदय विश्वविद्यालय की महिला शक्ति विंग की सदस्य प्रो. डॉ. नीलम चौरे रहीं। क्षेत्र से आई महिलाओं ने अपने ग्राम में कृषि, पशुपालन को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

मुख्य अतिथि डॉ नीलम चौरे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदैव सम्मान का अधिकार रहा है और अब वापस सम्मान का अधिकार मिल रहा है। अब देश की महिलाएं बॉर्डर पर तैनात हो देश की रक्षा कर रही हैं। बेटियों का पालन, पोषण बेटे की तरह करना चाहिए। किसी प्रकार का भेदभाव बेटा और बेटी में नहीं होना चाहिए। इस दौरान गुलाल की होली खेली गई।

संचालन प्रीतू मिश्र, अभिलाषा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सृजन संस्थान के मुकेश, पिंटू, संजय, अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान के विजय, धीरेंद्र, विकास, बिंदा, आनंद आदि मौजूद रहे।का सहयोग रहा।