फांसी पर झूलता मिला महिला का शव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

फांसी पर झूलता मिला महिला का शव

मृतक महिला के परिजन

मृतक महिला के परिजन


:मृतका की मां ने हत्या का लगाया आरोप

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

कर्वी कोतवाली अंतर्गत बड़े पुरवा के पुरवा तरौंहा निवासी पति लक्ष्मी प्रसाद वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने खेत चला गया था। पत्नी रामप्यारी (35) घर में अकेली थी। बच्चे दूसरे घर गए थे। तभी पत्नी सूने घर में रस्सी से फंदे से झूल गई। थोड़ी देर बार मोहल्ले के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीतापुर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रामप्यारी को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना मायके पक्ष को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।

पहाड़ी थाना क्षेत्र चिल्ला परसौंजा निवासी मृतका की मां पचिनिया देवी ने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उसके परिजन रामप्यारी के नाम की जमीन जबरन बेच रहे हैं। इसका वह विरोध करती थी। इसीलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की गई है। इस संबंध में कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।