फंदे पर लटका मिला महिला का शव

मृतका की फाइल फोटो - पहरा गावं में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
पशुबाडे में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मायका पक्ष ने पति समेत ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। ससुरालीजनों ने आरोपों से इंकार किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भरतकूप के पहरा गांव निवासी अब्दुल सत्तार की पत्नी शहरून ने बताया कि मई 2022 मेें पुत्री शबीना (22) का निकाह बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी गांव निवासी शान मुहम्मद के साथ किया था। गुरुवार की रात को उसकी पुत्री का शव ससुराल के घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुबाडे में दुप्पटे से लटका मिला। सूचना पर वह सब मौके पर पहुंचे और शव देखकर मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका है।
दहेज की खातिर पहले भी ससुरालीजन आए दिन उसकी बेटी को परेशान करते थे। वहीं मृतका के पति ने बताया कि देर शाम को पत्नी पशुबाडे में पशुओं को चारा डालने गई थी। किसी प्रकार का विवाद नहंीं हुआ। काफी रात तक उसके न लौटने पर जाकर देखा गया तो वहां फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सही जानकारी होगी। मृतका की मां की तहरीर पर मृतका की मां, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।