महिला ने फांसी लगाकर दी जान

फाँसी लगा कर महिला ने दी जान , मृतका की फाइल फोटो
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
अज्ञात कारणों के चलते महिला ने कमरे में फांसी लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये घटना सीतापुर चौकी क्षेत्र के बानतालाब के समीप हुई। बताया गया कि राधा (24) पत्नी शुभम सेन रात्रि में पति से अलग कमरे में जाकर अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे से झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सवेरे जब फांसी से लटकता शव देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका के पति ने बताया कि कोई विवाद नहीं हुआ था। खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में चली गई थी। बांदा निवासी भाई श्यामू ने बताया कि शाम को बहन की बात मोबाइल पर मां से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के ढ़ाई साल की पुत्री है।