सुलह समझौते के बाद ससुराल आई महिला ने लगाई फांसी, रेफर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सुलह समझौते के बाद ससुराल आई महिला ने लगाई फांसी, रेफर

jjj


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

सुलह समझौता के बाद ससुराल आई महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा लिया। यह देख ससुरालीजन आनन फानन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि आए दिन पति उसकी पिटाई करता था। जिसके चलते पुत्री को घर ले गया था। सुलह समझौते के बाद रविवार को ससुराल ले गए और फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया गया।

यह घटना मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित बिजली पावर हाउस के समीप सोमवार को हुई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव निवासी पिता रामानुज अग्रहरि ने बताया कि दस वर्ष पूर्व बेटी कविता उर्फ रिंकी (27) की शादी रामजी अग्रहरि के साथ किया था। पति अक्सर शराब के नशे में पुत्री की पिटाई करता था। जिसके चलते बीते अप्रैल माह को पुत्री को घर ले गया था।

रिश्तेदारी व परिवारी लोगों की पंचायत के बाद पति साथ में आया और पुत्री को ससुराल ले गया था। सोमवार को पड़ोसियों से सूचना मिला कि पुत्री ने फांसी लगा लिया है। अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि डाक्टर ने रेफर कर दिया है। पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री को फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया है। मृतका के दो पुत्र हैं।