कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

c


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही दो युवकों पर रास्ते में चार पहिया वाहन में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डेढ़ साल पुराने मामले में अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु करने की बात कही है।

पीड़िता ने बताया कि मामला 28 फरवरी 2022 का है। जब वह अपने मायके गई थी। वहां से लौटते समय कर्वी मुख्यालय में बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच गांव के दो पहचान के युवक राजेंद्र सिंह उर्फ बिक्कू व भोंडा खान एक चार पहिया वाहन से मिले। बातचीत के दौरान साथ में गांव चलने के लिए कहा तो वह उनके  वाहन में बैठ गई। आरोप लगाया कि रास्ते में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क किनारे उसे फेंककर भाग गए।

इस मामले की कोतवाली व पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची तो उसे लौटा दिया गया। इसके बाद उसने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच शुुरु की गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।