महिला ने पिया मोबीआयल, मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

महिला ने पिया मोबीआयल, मौत

sss


मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

मायका जाने की जिद के दौरान पति से झगड़ा कर पत्नी ने जला मोबिआयल पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष ने थाने में तहरीर देकर ससुराली जनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

रैपुरा थाना क्षेत्र के लोधौरा बरेठी निवासी गया प्रसाद ने बताया कि पुत्री सावित्री देवी की शादी दो जून 2023 को थाना क्षेत्र के शंभूपुर लौरी निवासी राधेश्याम वर्मा के साथ हुई थी। पति दहेज की मांग को लेकर अक्सर पुत्री के साथ मारपीट करता था। आरोप लगाया कि रविवार की देर शाम पति ने पुत्री के साथ मारपीट की थी। इसी के चलते उसने घर में रखा जला मोबीआयल पी लिया। सोमवार की शाम को रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के संबध में मृतका के पति ने बताया कि वह अक्सर मायके जाने की जिद करती थी। सोमवार को वह उसे खुद लेकर मायके गया था। वहां लगभग डेढ़ घंटे रूकने के बाद साथ में पत्नी को लेकर वह घर आ गया। इसके बाद पत्नी लगातार मायके में ही रूकने को कहती रही। इसे लेकर विवाद भी किया। रात को उसने घर में रखे जले मोबिल को पी लिया। जानकारी होते ही अस्पताल लाया गया। मृतका के पिता ने रैपुरा थाने में तहरीर देकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि थाने में अभी कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।