जंगली जानवरो के शिकर के लिए बिछाये गए विद्युत करंट के जाल में फँस कर हुई महिला की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

जंगली जानवरो के शिकर के लिए बिछाये गए विद्युत करंट के जाल में फँस कर हुई महिला की मौत

k


:जंगल की लकड़िया बेच कर करती थी परिवार का गुजारा, एक माह पूर्व हुई थी पति की मौत 

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

लकड़ी लेकर बेंचने जा रही विधवा महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना से मृतका के बच्चे अनाथ हो गए। परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिकारियों ने जगह-जगह करंटयुक्त तारे बिछा रखी है। जिससे अक्सर जंगली जानवर व इंसानो की जान जाती है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

करंट से विधवा महिला की मृत्यु की ये घटना मारकुंडी थाना क्षेत्र के तेलचुआ पुल के समीप सोमवार को सवेरे हुई। बताया गया कि शांति (40) पति स्व. रामकुशल कोल जंगल से लकड़ियां लाकर बेंचने का कार्य करती थी। जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। सोमवार को पड़ोस की महिला कविता, रज्जो, गीता, रतनिया व राजेश के साथ लकड़ियां बेंचने के लिए बारामाफी रेलवे स्टेशन पैदल जा रही थी। तेलचुआ पुल के समीप शिकारियों के लगाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में शांति आ गई और जलने लगी तो साथ में जा रही महिलाओ ने महिला को जिंदा जलता देख चीख पुकार मच गई। तब तक महिला की जल कर मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को तार से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के देवर बच्चीलाल ने बताया कि पिछले 18 नवम्बर को दुर्घटना में मृतका के पति की मृत्यु हो गई थी। चार पुत्री, एक पुत्र है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतका लकड़ी बेंचकर परिवार का भरण पोषण करती थी। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए करंटयुक्त तार बिछा देते हैं। जिससे अक्सर घटनाएं होती है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।