महिला की संदिग्ध दशा में हुई मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

महिला की संदिग्ध दशा में हुई मौत

महिला की संदिग्ध दशा में हुई मौत


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि पड़ोसी से मकान बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करेंगे।
ये घटना शुक्रवार की दोपहर राजापुर थाना क्षेत्र के भाऊराम मजरा हरदौली में हुई। हरदौली निवासी भतीजा कुंजन साहू ने बताया कि कई वर्षों से वह अपने मकान में रह रहे हैं। पिछले 10 दिनों से घर में निर्माण कार्य कर रहे हैं। पड़ोसी माताबदल यादव का कहना है कि वह उनकी जमीन में मकान निर्माण कर रहे हैं।
शुक्रवार की दोपहर को भी निर्माण कार्य के चलते विवाद हुआ था। जिसके चलते राजापुर पुलिस ने चाचा चंद्रकिशोर साहू, कुंजन साहू व पड़ोसी माताबदल को लेकर थाने आ गई थी। लगभग एक घंटे बाद जब चाचा व भतीजा घर पहुंचे तो सावित्री (52) अचेत अवस्था में पड़ी थी। आनन फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति चंद्रकिशोर साहू ने बताया कि कुछ पहले भी पड़ोसी माताबदल यादव से विवाद हुआ था। जिसके चलते पुलिस ने समझौता कराया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्यवाही करेंगे। इस संबंध में राजापुर थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।