सीएसआर फंड से दृष्टि का करेंगें सहयोग: डीएम

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सीएसआर फंड से दृष्टि का करेंगें सहयोग: डीएम

 लुई ब्रेल जयंती पर सम्बोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष

 लुई ब्रेल जयंती पर सम्बोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष


:दृष्टि में लुई ब्रेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

मुख्यालय के शंकर बाजार इस्थिति दृष्टि संस्था में दो दिवसीय 17वां लुई ब्रेल महोत्सव संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने लुई ब्रेल के चित्र व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ध्वजारोहण कर मशाल जलाया।

बुधवार को डीएम ने लुई ब्रेल महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं अन्य प्रदेशों से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, दृष्टि संस्था के छात्रों एवं पदाधिकारी से कहा कि यह अवसर हर्ष का है। दृष्टि के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने इतने कम समय में जन सहयोग से संस्था को आगे बढ़ाकर बड़ा रूप दिया है। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड से संस्था का सहयोग करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि जनपद में दिव्यांग छात्र, छात्राओं के प्रति अनुकरणीय कार्य किया है। दृष्टि संस्था के महासचिव ने कहा कि नेत्रहीनों के लिए कोई पढ़ने लिखने की पहले व्यवस्था नहीं थी।

लुई ब्रेल का 4 जनवरी 1909 में जन्म हुआ और पढ़ाई के दौरान फ्रांस में उनकी एक सैनिक से भेंट हुई। उन्होंने सैनिक से कुछ सीखा। इसके बाद उनकी आत्मा में दृष्टिबाधितों के लिए पठन-पाठन की अलख जगी। तब उन्होंने संकल्प लेकर पत्थर लकड़ी से पढ़ाई का आविष्कार किया। इस पढ़ाई में छह बिंदु होते हैं। उन्हीं के अनुकरणीय कार्य से यह महोत्सव मनाया जाता है। संस्था के पीडी गुप्ता ने जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन संस्था के बलबीर सिंह ने किया।

इसके पूर्व डीएम ने छात्र, छात्राओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, ईओ लाल जी यादव, जबलपुर के शिव शंकर कपूर, संस्था के शिवबरन त्रिपाठी, विजयचंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।