अपराध पर लगाएंगे अंकुश: एसपी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

अपराध पर लगाएंगे अंकुश: एसपी

पत्रकार वार्ता करते एसपी

पत्रकार वार्ता करते एसपी


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

 जनता से सीधा संवाद कर अपराधियों पर अंकुश लगाएंगे। वह एंटी डकैती व एंटी नक्सल अभियान से जुड़े रहे। कई जिलों में तैनात रहे। जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने का लंबा अनुभव है।
रविवार को पत्रकारों से रूबरू होकर नवांगतुक एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के निवासी है। इलाहाबाद से मास्टर डिग्री करने के साथ पीएचडी भी किया है। वह नक्सली इलाके सोनभद्र, चंदौली व मिर्जापुर में भी तैनात रहे। चित्रकूट जिले में तैनाती होने के पहले वह पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एसपी कानून व्यवस्था पर तैनात थे। कहा  कि अपराधियों पर कार्रवाई कर सजा के लिए न्यायालय तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। पुलिस की सेवा आम जनता तक पहुंचाने के लिए जनता से सीधा संवाद भी करेंगें। अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। महिलाओ संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

शिवरामपुर चौकी का किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने रविवार को शिवरामपुर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि चौकी में खड़े पुराने वाहनों के वादो का निस्तारण कराएं। नीलामी की भी कार्यवाही की जाए। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने के साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ठंड का समय है। चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस पिकेट बढ़ाएं। सतर्क नजर रखें।

 शिवरामपुर चौकी का निरिक्षण करते एसपी

                                                                                              शिवरामपुर चौकी का निरिक्षण करते एसपी

इस दौरान एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, कोतवाली कर्वी प्रभारी अजीत कुमार पांडेय, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।