पति से झगडे के बाद पत्नी ने लगाई फांसी तो सिपाही पति ने सर्विस रायफल से खुद को मार ली गोली

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पति से झगडे के बाद पत्नी ने लगाई फांसी तो सिपाही पति ने सर्विस रायफल से खुद को मार ली गोली

फोटो no 1- घटना स्थल पर जाँच पड़ताल करते एसपी व मृतक दम्पति की फाइल फोटो

घटना स्थल पर जाँच पड़ताल करते एसपी व मृतक दम्पति की फाइल फोटो


:दम्पति की मौत से परिवार में मचा हाहाकार
:एसपी ने घटना स्थल पहुंचकर जांच के दिए आदेश

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

 दो दिन पूर्व चुनाव ड्यूटी से आए सिपाही की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से आहत सिपाही ने खुद को सरकारी रायफल से गोली मारकर इहलीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। पुलिस ने रायफल को कब्जे में लेकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।

यह घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में बीती देर रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया गया कि झांसी में तैनात चित्रकूट के देवकली गांव निवासी जीआरपी सिपाही मयंक कुमार (26) पहले चरण के चुनाव में बिजनौर से ड्यूटी कर 21 अप्रैल की शाम घर आया था। किसी बात को लेकर पत्नी कुसुम देवी (23) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। यह देखकर आहत सिपाही मयंक ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर जीवन खत्म कर लिया। घटना की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे एसपी अरुण कुमार सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी की। परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने रायफल को कब्जे में लेकर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दम्पति के डेढ वर्षीय पुत्र आयूष है। मृतका का मायका बसिला गांव हैं। तीन बहन, एक भाई, पिता राम प्रसाद सिंह हैं। मृतक सिपाही एक छोटा भाई कुलदीप है।

एसपी ने बताया कि आरक्षी मयंक चुनाव ड्यूटी के बाद घर आया था। 22 अप्रैल की रात पत्नी ने फांसी लगा लिया। यह जानकारी आरक्षी ने छत में सो रहे पिता को दी और घर से चला गया। प्रधान के घर के समीप रायफल से सिर में गोली मार ली। जिससे सिपाही की मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है।


मोबाइल से मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी

आरक्षी व उसकी पत्नी की मौत के बाद हलांकि जांच व कार्रवाई को लेकर ज्यादा लोगों में कौतुहल नहीं है, क्योंकि दोनों दुनिया से चले गए। इसके बावजूद पुलिस जांच टीम ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लिये हैं। इसकी भी जांच कराई जा रही है। इससे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। मृतका के मायका पक्ष से भी पूछताछ होगी।

परिजनों से मिल बंधाया ढांढ़स

देवकली गांव में सिपाही व उसकी पत्नी के खुदकुशी के मामले की जानकारी होते ही परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए रिश्तेदार सहित राजनैतिक दल के नेता पहुंचकर सात्वना दिलाने में लगे रहे। पोस्टमार्टम हाउस में सपा नेता शिवशंकर के पुत्र अंकुर सिंह, भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल सहित समाजसेवी जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।