15 मार्च से 40 क्रय केन्द्रों में शुरू होगी गेंहू खरीद

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

15 मार्च से 40 क्रय केन्द्रों में शुरू होगी गेंहू खरीद

k

 धन खरीद केंद्र 


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि सरकारी गेहें खरीद केन्द्रों पर सीधे किसानों से गेहूँ खरीद जनपद में 15 मार्च से 15 जून तक की जाएगी। डीएम के अनुमोदन उपरान्त जनपद में किसानों से सीधे गेहूँ खरीद करने के लिए 40 क्रय केन्द्र (क्रय संस्था खाद्य विभाग के कर्वी मण्डी, पहाडी मण्डी, बरगढ़ मण्डी, बसिला मण्डी, मानिकपुर मण्डी, पीसीएफ संस्था के बी. पैक्स परसीजा, बी. पैक्स, बी. पैक्स रामपुर बांधी, बी. पैक्स रैपुरा, बी. पैक्स पहाडी उत्तरी, बी. पैक्स चकौध, बी. पैक्स विहरया, बी. पैक्स सरघुवा, बी. पैक्स मऊ, बी. पैक्स रामनगर, बी. पैक्स खपटिहा, बी. पैक्स गाहुर, बी. पैक्स खोही, बी. पैक्स छीबों, बी. पैक्स नदिन कुर्मियान, बी. पैक्स इटखरी, बी. पैक्स भारतपुर, क्षेसस रसिन, बी. पैक्स ऐचवारा, बी. पैक्स हरदौली, बी. पैक्स रामपुर कल्यानगढ़, बी. पैक्स वियावल, बी. पैक्स किहुनियों, पीसीएफ राजापुर, पीसीएफ खोह, पीसीएफ कर्वी मण्डी, बी. पैक्स खण्डेहा, बी. पिक्स बरगढ़, बी. पैक्स पूरबपताई, बी. पैक्स भदेदू, बी. पैक्स घुरेटनपुर, भारतीय खाद्य निगम का क्रय केन्द्र रसिन मण्डी परिसर, कर्वी मण्डी परिसर एवं पीईजी गोदाम रंगीली कर्वी) व मण्डी समिति कर्वी का एक क्रय केन्द्र कुल 40 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। स

रकारी गेहूँ खरीद केन्द्रों पर गेहूँ बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है। गेहूँ खरीद आनलाइन पजीकरण एक जनवरी से प्रारम्भ हो गया है। पंजीकरणों कराने के लिए किसान खाद्य विभाग की बेवसाइट पर जाकर ई-उपार्जन माड्यूल में नवीन पंजीकरण या पंजीकरण संशोधन करा सकते हैं। कृषक पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नम्बर ही अंकित कराएं।